आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से है जो अक्सर उन विषयो पर फिल्म करना पसंद करते है, जिन पर लोग खुल कर बात नहीं करते उनकी आने वाली फिल्म बाला भी एक ऐसे ही विषय पर होगी ये फिल्म पुरषो में होने वाली गंजेपन की समस्या पर होगी।
अक्सर इस समस्या से ग्रस्त लोग इस विषय पर बात करने और कही आने जाने से शर्माते है । एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया की "हम फिल्म के लिए अलग अलग लुक्स निकलने की कोशिश कर रहे है मेने थियेटर करते वक़्त दो बार अपना सर मुंडवाया था अगर इस भूमिका के लिए जरूरी लगा तो मुझे सर मुंडवाने में कोई परेशानी नहीं होगी"।
Read Also - दबंग 3 में सलमान के दोस्त के किरदार में होंगे बॉबी देओल | दबंग 3 की स्टार कास्ट हुई फाइनल
Read Also - दबंग 3 में सलमान के दोस्त के किरदार में होंगे बॉबी देओल | दबंग 3 की स्टार कास्ट हुई फाइनल
टॉपिक के बारे में आयुष्मान बोले -
आश्चर्य की बात है की बॉलीवुड के इतिहास में आज तक गंजेपन की समस्या पर कोई फिल्म नहीं बनी । आज के समय में अक्सर युवा इस परेशानी से जूझ रहे है हालांकि, विग या वीविंग के रूप में कई सलूशन मौजूद है और इसलिए ये एक मल्टीमिलियन इंडस्ट्री बन गयी है । फिल्म में हम इन सभी पहलुओं को दिखाएंगे इसका इंटेंशन क्लियर कट ये है की गंजेपन से किसी के विचार प्रभावित नहीं होने चाहिए और ये भी किसी की परसनलटी होती है जो मायने रखती है ।
आपको बता दे की - आयुष्मान खुराना की लास्ट रिलीज़ बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था ।
Read Also - शाहरुख़ खान ने पाकिस्तान को दिए 45 करोड़ रूपए ? जानिये इस खबर के पीछे का सच
Read Also - शाहरुख़ खान ने पाकिस्तान को दिए 45 करोड़ रूपए ? जानिये इस खबर के पीछे का सच
आयुष्मान खुराना की अब तक की चर्चित मूवीज जिनमे उन्होंने एक अलग टॉपिक उठाया -
विकी डोनर - २० अप्रैल २०१२ में रिलीज़ हुई इस फिल्म में वो एक स्पर्म डोनर बने थे, फिल्म कामयाब रही।
शुभ मंगलम सावधान - 2017 में आई इस फिल्म में मर्दो में होने वाली सेक्स समस्याओ के बारे में दिखाया गया जिनका इलाज करवाने और किसी को बताने में भी वो शर्माते है, फिल्म हिट रही ।
बधाई हो - अक्टूबर 2018 आई ये एक बेहद हास्यास्पद फ्लिम थी जिसमे बुढ़ापे में होने वाली प्रेगनेंसी के बारे में बताया है । फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी सराहना की थी और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट रही थी ।




No comments:
Post a Comment