Tuesday, February 26, 2019

भारतीय वायुसेना का पाकिस्तान पर हमला, 1000 किलोग्राम बम गिराए | काँप उठी पाकिस्तान की रूह


जम्मू कष्मीर के पुलवामा में १४ फरवरी को हुए आतंकी हमले का पुर्जरो विरोध करते हुए भारतीय वायुसेना ने पाक्सितान पर बोला हमला दिया जी हाँ, पाकिस्तान ने आज ये इलज़ाम लगाया है की इंडियन एयर फाॅर्स ने सरहदों का उल्लंघन किया है


इस बीच, न्यूज एजेंसी एएनआई ने वायुसेना सूत्रों के हवाले से खबर दिया है कि, भारतीय लड़ाकू विमानों ने आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर 1000 किलोग्राम के बम गिराए गए हैं। इंडियन एयर फाॅर्स ने बॉर्डर के पार जाकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर हमला बोला है जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर एयर स्ट्राइक्स को अंजाम दिया गया है एयर फाॅर्स के इस हमले में कई आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया है


सूत्रों से पता चला है की, बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन को अंजाम दिया है भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की और 21 मिनट में एलओसी के पार कई आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया इस हमले में करीब 1000 किलो बम इस्तेमाल किए गए!

Wednesday, February 20, 2019

सिक्खो की बहादुरी दर्शाता है केसरी का ट्रेलर | 21 मार्च को रिलीज़ होगी फिल्म


अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म केसरी का ट्रेलर आज लांच हुआ फिल्म की कहानी 12 सितम्बर 1897 को हुए के युद्ध पर बेस्ड है फिल्म में बताया जाएगा की कैसे 21 बहादुर भारतीय सैनिको ने 10,000 पश्तून दुश्मनो से जबरदस्त मुकबला किया था और इन वीरो ने कैसे सारागढ़ी किले की हिफाज़त की थी

Read Also - दबंग 3 में सलमान के दोस्त के किरदार में होंगे बॉबी देओल | दबंग 3 की स्टार कास्ट हुई फाइनल

फिल्म का ट्रेलर हमे हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी 300 की याद दिलाता है 300 हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मो में से एक है इसके एक्शन सीन तो बेहतरीन है ही साथ ही साथ इसके इफेक्ट्स भी लाजवाब है लेकिन हॉलीवुड को छोड़िये, सारागढ़ी की जंग भारतीय इतिहास में छुपी एक वीर गाथा है, जो की 21 मार्च को बड़े परदे पर रिलीज़ होगी


फिल्म का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है और इसमें इफेक्ट्स पर भी जबरदस्त काम किया गया है वही अक्षय कुमार भी हमेशा की तरह बेहतरीन एक्शन सीन करते दिखाई दे रहे है इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने घुड़सवारी और तलवार बाजी का हुनर भी सीखा है जो की फिल्म के ट्रेलर में काफी अच्छे से नज़र आ रहा है


Read Also - शाहरुख़ खान ने पाकिस्तान को दिए 45 करोड़ रूपए ? जानिये इस खबर के पीछे का सच

अक्षय कुमार इस फिल्म में सिक्खो की चौथी बटालियन का नेतृत्व करने वाले हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभा रहे है परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी के किरदार में है अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे तो अब ये देखना दिलचस्प  होगा की दर्शको को उनकी केमिस्ट्री कितनी पसंद आती है!

दबंग 3 में सलमान के दोस्त के किरदार में होंगे बॉबी देओल | दबंग 3 की स्टार कास्ट हुई फाइनल



बॉलीवुड के सबसे बड़े गॉड फादर कहे जाने वाले सलमान खान के बारे में कहा जाता है की वो जिसके पीछे लग जाते है उनकी लाइफ बना देते है। इन दिनों वो बॉबी देओल पर काफी मेहरबान है। सलमान खान और बॉबी देओल पिछले साल ईद के मोके पर रिलीज़ हुई फिल्म रेस 3 में नज़र आये थे। लचक कहानी और कमजोर निर्देशन की वजह से फिल्म कुछ ख़ास नहीं कर पायी थी


 इसे बॉबी देओल की कमबैक फिल्म माना जा रहा था, लेकिन ये फिल्म फिल्म दर्शको के दिल में जगह बनाने में नाकामयाब रही हालांकि इसके बाद बॉबी देओल की गाडी पटरी पर तो आयी है। उन्हें हाउसफुल 4 में शानदार रोल मिला। सूत्रों से पता चला है की सलमान खान बॉबी देओल को अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में एक दमदार रोल में ले रहे है


अगर सब कुछ ठीक रहा तो बॉबी देओल दबंग 3 में सलमान खान के दोस्त का अहम् किरदार निभाएंगे। सलमान खान और देओल परिवार के बीच एक अटूट रिश्ता है। धर्मेंद्र और सलमान के बीच एक अनोखी बॉन्डिंग है और धर्मेंद्र भी अपने कई इंटरव्यू में कह चुके है की सलमान उनके तीसरे बेटे है। भाईजान की वजह से ही बोबी  देओल को रेस ३ में काम मिला था फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग की काफी सरहाना हुई थी ।


वही अगर हम दबंग 3 की बात करे तो इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो जायेगी। इसे जाने माने डायरेक्टर प्रभु देवा डायरेक्ट करेंगे और अरबाज़ खान इसके निर्माता होंगे। दबंग 3 में एक शानदार विलन के लिए किच्चा सुदीप का नाम सामने आ रहा है। फिल्म में इस बार भी सलमान खान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी, हालांकि उनके रोल को छोटा कर दिया गया है!

बाला के लिए सर मुंड़वाएंगे आयुष्मान खुराना



आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से है जो अक्सर उन विषयो पर फिल्म करना पसंद करते है, जिन पर लोग खुल कर बात नहीं करते उनकी आने वाली फिल्म बाला भी एक ऐसे ही विषय पर होगी ये फिल्म पुरषो में होने वाली गंजेपन की समस्या पर होगी

अक्सर इस समस्या से ग्रस्त लोग इस विषय पर बात करने और कही आने जाने से शर्माते है  एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया की "हम फिल्म के लिए अलग अलग लुक्स निकलने की कोशिश कर रहे है मेने थियेटर करते वक़्त दो बार अपना सर मुंडवाया था अगर इस भूमिका के लिए जरूरी लगा तो मुझे सर मुंडवाने में कोई परेशानी नहीं होगी"

Read Also - दबंग 3 में सलमान के दोस्त के किरदार में होंगे बॉबी देओल | दबंग 3 की स्टार कास्ट हुई फाइनल

टॉपिक के बारे में आयुष्मान बोले - 


आश्चर्य की बात है की बॉलीवुड के इतिहास में आज तक गंजेपन की समस्या पर कोई फिल्म नहीं बनी  आज के समय में अक्सर युवा इस परेशानी से जूझ रहे है हालांकि, विग या वीविंग के रूप में कई सलूशन मौजूद है और इसलिए ये एक मल्टीमिलियन इंडस्ट्री बन गयी है  फिल्म में हम इन सभी पहलुओं को दिखाएंगे इसका इंटेंशन क्लियर कट ये है की गंजेपन से किसी के विचार प्रभावित नहीं होने चाहिए और ये भी किसी की परसनलटी होती है जो मायने रखती है 

आपको बता दे की  - आयुष्मान खुराना की लास्ट रिलीज़ बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर  १०० करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था 

Read Also - शाहरुख़ खान ने पाकिस्तान को दिए 45 करोड़ रूपए ? जानिये इस खबर के पीछे का सच 

आयुष्मान खुराना की अब तक की चर्चित मूवीज जिनमे उन्होंने एक अलग टॉपिक उठाया -



विकी डोनर - २० अप्रैल २०१२ में रिलीज़ हुई इस फिल्म में वो एक स्पर्म डोनर बने थे, फिल्म कामयाब रही



शुभ मंगलम सावधान - 2017 में आई इस फिल्म में मर्दो में होने वाली सेक्स समस्याओ के बारे में दिखाया गया जिनका इलाज करवाने और किसी को बताने में भी वो शर्माते है, फिल्म हिट रही 


बधाई हो - अक्टूबर 2018 आई ये एक बेहद हास्यास्पद फ्लिम थी जिसमे बुढ़ापे में होने वाली प्रेगनेंसी के बारे में बताया है  फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी सराहना की थी और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट रही थी 









Tuesday, February 19, 2019

शाहरुख़ खान ने पाकिस्तान को दिए 45 करोड़ रूपए ? जानिये इस खबर के पीछे का सच


बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख़ खान अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग का शिकार हुए है। क्योंकी  उनके खिलाफ अक्सर फेक न्यूज़ आती रहती है। 

हाल ही में एक बार फिर एक फेक न्यूज़ के चलते शाहरुख़ खान ट्रोलर्स के निशानी पर आये। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमे ये दावा किया गया था के बादशाह खान ने पाकिस्‍तान के गैस ट्रैजिडी पीड़ितों को 45 करोड़ रुपये दान में दिए हैं।

Read Also - बाला के लिए सर मुंड़वाएंगे आयुष्मान खुराना

ये फेक न्यूज़ उस वक़्त आयी जब पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पूरा देश सदमे में था ! ये खबर आते ही पूरे देश में खलबली मच गयी। जैसे ही इस खबर ने सनसनी मचाना शुरू किया, किंग खान के फेन्स बिना वक़्त गवाए उनके समर्थन में आगे आये। बादशाह खान के फेन्स ने बेहतरीन तरीके से उन लोगो की आलोचना की जो इस झूटी खबर को फैला रहे थे और और शाहरुख़ खान को बदनाम कर रहे थे।





ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब शाहरुख़ खान ऐसी खबरों को लेकर चर्चा में आये हो पहले भी कई बार अलग अलग लोगो, नेताओ और संघटनो ने शाहरुख़ खान की देशभक्ति पर सवाल उठाये है

Read Also - दबंग 3 में सलमान के दोस्त के किरदार में होंगे बॉबी देओल | दबंग 3 की स्टार कास्ट हुई फाइनल

ये ही नहीं बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर "हंसल मेहता" जिन्होंने  "शाहिद" और "सिटीलाइट" जैसी फिल्मे बनाई है वो भी शाहरुख़ खान के समर्थन में आये उन्होंने अपने ट्वीट में शाहरुख़ खान का बचाओ करते हुए लिखा -