जम्मू कष्मीर के पुलवामा में १४ फरवरी को हुए आतंकी हमले का पुर्जरो विरोध करते हुए भारतीय वायुसेना ने पाक्सितान पर बोला हमला दिया। जी हाँ, पाकिस्तान ने आज ये इलज़ाम लगाया है की इंडियन एयर फाॅर्स ने सरहदों का उल्लंघन किया है।
इस बीच, न्यूज एजेंसी एएनआई ने वायुसेना सूत्रों के हवाले से खबर दिया है कि, भारतीय लड़ाकू विमानों ने आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर 1000 किलोग्राम के बम गिराए गए हैं। इंडियन एयर फाॅर्स ने बॉर्डर के पार जाकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर हमला बोला है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर एयर स्ट्राइक्स को अंजाम दिया गया है। एयर फाॅर्स के इस हमले में कई आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया है।
सूत्रों से पता चला है की, बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन को अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की और 21 मिनट में एलओसी के पार कई आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया। इस हमले में करीब 1000 किलो बम इस्तेमाल किए गए!



No comments:
Post a Comment