अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म केसरी का ट्रेलर आज लांच हुआ। फिल्म की कहानी 12 सितम्बर 1897 को हुए के युद्ध पर बेस्ड है। फिल्म में बताया जाएगा की कैसे 21 बहादुर भारतीय सैनिको ने 10,000 पश्तून दुश्मनो से जबरदस्त मुकबला किया था और इन वीरो ने कैसे सारागढ़ी किले की हिफाज़त की थी।
Read Also - दबंग 3 में सलमान के दोस्त के किरदार में होंगे बॉबी देओल | दबंग 3 की स्टार कास्ट हुई फाइनल
Read Also - दबंग 3 में सलमान के दोस्त के किरदार में होंगे बॉबी देओल | दबंग 3 की स्टार कास्ट हुई फाइनल
फिल्म का ट्रेलर हमे हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी 300 की याद दिलाता है। 300 हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मो में से एक है। इसके एक्शन सीन तो बेहतरीन है ही साथ ही साथ इसके इफेक्ट्स भी लाजवाब है। लेकिन हॉलीवुड को छोड़िये, सारागढ़ी की जंग भारतीय इतिहास में छुपी एक वीर गाथा है, जो की 21 मार्च को बड़े परदे पर रिलीज़ होगी।
अक्षय कुमार इस फिल्म में सिक्खो की चौथी बटालियन का नेतृत्व करने वाले हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभा रहे है। परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी के किरदार में है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। तो अब ये देखना दिलचस्प होगा की दर्शको को उनकी केमिस्ट्री कितनी पसंद आती है!



No comments:
Post a Comment